Breaking News

अपने पत्नी की कसम खाकर कहें कि गांव में पानी नहीं आ रहा हैः स्वतंत्र देव

  • जल-जीवन मिशन की टोंटियों में पानी न आने को लेकर सदन में हुई जबरदस्त बहस

लखनऊ। विधानसभा में आज सत्र के दूसरे दिन सिंचाई मंत्री स्वतंत्र देव सिंह और समाजवादी पार्टी के विधायक मोहम्मद फहीम इरफान के बीच सदन में तीखी नोक झोक हुई। सपा विधायक से स्वतंत्र देव बोले बीवी की कसम खाओ। सपा विधायक ने जल-जीवन मिशन पर सवाल उठाते हुए कहा कि गांवों में आधे काम हुए हैं। प्रदेश के किसी गांवों में पानी नहीं आ रहा है। पानी की टंकियां गिर रही हैं। जलशक्ति मंत्री ने जो जवाब दिए, वो झूठ हैं। जलजीवन मिशन में जो काम हुआ है, वो पूरा नहीं हुआ है। गांव के अंदर आधे काम ही किए गये, रोड भी तोड़ दी गई। एक कमेटी बनाकर इसकी जांच करा लें। झूठी रिपोर्ट बनाने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई की जाए।

इस पर जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह झल्ला गए। वह सीट से उठे और कहा विधायक अपनी बीवी की कसम खा लें कि उनके गांव में पानी नहीं आ रहा है। इस पर विधायक फहीम इरफान ने कहा कि आप पश्चिम यूपी का कोई भी जिला चुन लें। जांच करा लें वहां गांव में पानी आ रहा होगा तो मैं इस्तीफा दे दूंगा।
इस पर स्वतंत्र देव ने कहा कि गांव के सरपंच को कॉल करें। वो हकीकत बता देगा वो बताएगा कि पानी आ रहा है या नहीं। उन्होंने कहा कि गांव में ट्रैक्टर ट्राली वाले पाइप, टोंटियां तोड़ देते हैं। कार्यदायी कम्पनी ने लिखकर दिया है 90 प्रतिशत काम पूरा हो गया है। यदि कंपनी ने गलत सूचना दी होगी तो मैं कंपनी के खिलाफ कार्यवाही होगी और उसे ब्लैकलिस्ट किया जाएगा।

About Nagarik Satta

Check Also

समावेशी विकास का बड़ा उदाहरण, भारतीय डिजिटल मॉडलः जयशंकर

न्यूयॉर्क। विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने राष्ट्रमंडल शासनाध्यक्षों (सीएचओजीएम 2026) के कार्यकारी सत्र में …

एमपी इंटर कॉलेज से भाजपा ने निकाली लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा

राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत दिग्गज नेताओं की मौजूदगी में उमड़ा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *