-
अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश
वाराणसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को वाराणसी के सर्किट हाउस में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आए लोगों की समस्याएँ सुनीं। मुख्यमंत्री ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक समस्या का त्वरित और प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। जनता दर्शन में आए फरियादियों से संवाद करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि शासन की मंशा है कि किसी भी आमजन को उसकी समस्या के समाधान के लिए भटकना न पड़े। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी विभाग जनसामान्य की शिकायतों का समयबद्ध और पारदर्शी निस्तारण करें।
NAGARIK SATTA