-
विद्यार्थियों की उपलब्धियों, उत्कृष्टता और उज्जवल भविष्य के लिए एक यादगार उत्सव
लखनऊ, 05 दिसंबर। वैश्विक शिक्षा और शोध के क्षेत्र में अग्रणी एमिटी विश्वविद्यालय उत्तर प्रदेश लखनऊ परिसर अपना इक्कीसवाँ दीक्षांत एवं डिग्री वितरण समारोह आगामी 09 दिसम्बर 2025 को आयोजित करने जा रहा है। यह अवसर न केवल विद्यार्थियों की शैक्षणिक यात्रा का समापन है बल्कि उनके लिए नई संभावनाओं, नए अवसरों और भविष्य के नेतृत्व की दिशा में उनका प्रेरक आरम्भ भी है। एएसआईसी (यू.के.) से प्रीमियर यूनिवर्सिटी का दर्जा प्राप्त, डब्ल्यूएएससी (यू.एस.ए.) से मान्यता प्राप्त तथा यूजीसी से स्वीकृत एमिटी यूनिवर्सिटी आज देश की सबसे विश्वसनीय एवं भविष्य-दृष्टि रखने वाले उच्च शिक्षण संस्थाओं में से एक मानी जाती है।
सन् 2004 में स्थापित एमिटी विश्वविद्यालय लखनऊ परिसर आज शिक्षा, अनुसंधान और नवाचार का एक सशक्त केन्द्र बन चुका है। इस परिसर में सत्रह विभागों के माध्यम से एक सौ बारह शैक्षणिक कार्यक्रम संचालित होते हैं तथा यहां 7000 से अधिक विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। यहाँ के उच्च स्तरीय अनुसंधान केन्द्र नैनो-टेक्नोलॉजी, बायो-टेक्नोलॉजी, इलेक्ट्रॉनिक्स, कृषि, फॉरेंसिक विज्ञान सहित अनेक उभरते क्षेत्रों में शोधकार्यों को आगे बढ़ा रहे हैं।
विश्वविद्यालय के आगामी दीक्षांत समारोह में इस वर्ष 1730 स्नातक, स्नातकोत्तर एवं 58 शोध-छात्रों को डिग्री, डिप्लोमा और प्रमाणपत्र प्रदान किए जाएंगे। शैक्षणिक उत्कृष्टता के आधार पर चयनित विद्यार्थियों को स्वर्ण, रजत और काँस्य पदक तथा प्रशस्ति-पत्र भी प्रदान किए जाएंगे, जो उनके परिश्रम और उल्लेखनीय उपलब्धियों का सम्मान होगा। इसके अलावा विश्वविद्यालय इस समारोह के दौरान मानद डॉक्टरेट और मानद प्रोफेसरशिप की उपाधियां भी प्रदान करेगा।
समारोह की गरिमा को बढ़ाने हेतु एमिटी विश्वविद्यालय उत्तर प्रदेश के चेयरमैन डॉ. असीम चौहान तथा एमिटी विश्वविद्यालय लखनऊ परिसर के प्रो-वाइस चांसलर प्रो. (डॉ.) अनिल वशिष्ठ विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। दोनों ही विद्वान व्यक्तित्व विद्यार्थियों को उत्कृष्टता, नैतिकता और उद्देश्यपूर्ण जीवन के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देंगे। ज्ञान, शोध और चरित्र-निर्माण की समृद्ध परम्परा को आगे बढ़ाते हुए, एमिटी यूनिवर्सिटी का 21वाँ दीक्षांत समारोह ज्ञान, विकास और अनन्त संभावनाओं का भव्य उत्सव बनने जा रहा है।
NAGARIK SATTA