देवरिया। नगर में सामाजिक समरसता एवं सांस्कृतिक चेतना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम दिनांक 4 जनवरी 2026, रविवार को महाराजा अग्रसेन बालिका इंटर कॉलेज परिसर में पूर्वाह्न 11 बजे से आयोजित होगा। आयोजन समिति के अनुसार सम्मेलन के उपरांत उपस्थितजनों के लिए भोजन सहभोज की भी व्यवस्था की गई है। अजय पाठक ने नगर एवं क्षेत्रवासियों से सपरिवार कार्यक्रम में उपस्थित होकर इसे सफल बनाने की अपील की है।
NAGARIK SATTA