Breaking News

सिलीगुड़ी ट्रेनिंग कैंप में शूटिंग के गुर सीखेंगे भूटान के निशानेबाज

सिलीगुड़ी। भूटान के 13 निशानेबाज (शूटर्स) पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में एक उच्च-प्रदर्शन प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने के लिए पहुंचे हैं। 7 से 20 जनवरी तक चलने वाले दो सप्ताह के इस हाई परफॉर्मेंस ट्रेनिंग कैंप को भारत-भूटान सहयोग के तहत आयोजित किया जा रहा है। यह भूटान के निशानेबाजी खेल के विकास के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे उनके एथलीटों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने में मदद मिलेगी।

भारत अपनी ‘पड़ोसी प्रथम’ नीति के तहत अपने जरूरतमंद पड़ोसी देशों की विभिन्न क्षेत्रों में सहायता करता रहता है, जिसमें बुनियादी ढांचे को मजबूत बनाने के साथ ही ऊर्जा, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं खेल गतिविधियों में मदद करना भी शामिल है। इन देशों में स्थित भारतीय मिशन भारत की सहायता से आयोजित होने वाले तमाम इवेंट्स को सुगम बनाने के लिए भारतीय विदेश मंत्रालय और संबंधित विभागों के साथ समन्वय करते हैं।

भूटान स्थित भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा सिलीगुड़ी में हाई परफॉर्मेंस ट्रेनिंग कैंप में भूटान के नेशनल शूटर्स को सपोर्ट करके खुशी हुई। भारत-भूटान स्पोर्ट्स पार्टनरशिप के तहत यह दो हफ्ते का कैंप खेलों, युवा विकास और हाई-परफॉर्मेंस ट्रेनिंग में हमारे मजबूत सहयोग को दिखाता है। एथलीटों और कोचों को शुभकामनाएं। भूटान शूटिंग फेडरेशन ने एक बयान में कहा भूटान शूटिंग फेडरेशन के कुल 13 नेशनल एथलीट (5 राइफल और 8 पिस्टल शूटर) तथा 2 कोच भारत के सिलीगुड़ी में जीतू राय शूटिंग एकेडमी में सुरक्षित पहुंच गए हैं और एकेडमी टीम ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया है। इस प्रोग्राम को इंडो-भूटान पार्टनरशिप प्रोग्राम के जरिए फंड किया जा रहा है, जो दोनों देशों के बीच मजबूत खेल और डेवलपमेंट सहयोग को दिखाता है। कैंप का उद्देश्य भूटान के नेशनल शूटर्स के लिए टेक्निकल स्किल्स, कॉम्पिटिशन की तैयारी और इंटरनेशनल एक्सपोजर को बेहतर बनाना है।

भूटान शूटिंग फेडरेशन ने भूटान सरकार और वहां के लोगों की ओर से शूटिंग स्पोर्ट्स को डेवलप करने और भूटान में हाई-परफॉर्मेंस एथलीटों को तैयार करने में लगातार सहयोग के लिए भारत सरकार का आभार व्यक्त किया।
(रिपोर्ट. शाश्वत तिवारी)

About Nagarik Satta

Check Also

शिवराज सिंह चौहान ने किसानों से की प्राकृतिक खेती अपनाने की अपील

यूपी की 374 ग्रामीण सड़कों के लिए 544.62 करोड़ मंजूर लखनऊ। केंद्रीय कृषि एवं किसान …

भारत ने उठाई छोटे देशों की आवाज, जन-केंद्रित कूटनीति पर जोर

सेंट जॉन्स। कैरेबियाई द्वीप देश एंटीगुआ और बारबुडा के सेंट जॉन्स में आयोजित राष्ट्रमंडल शासनाध्यक्षों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *