Breaking News

मानसिक व नैतिक विकास के लिए भाषा विश्वविद्यालय व हार्टफुलनेस एजुकेशन ट्रस्ट के बीच करार

लखनऊ। ख़्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय एवं हार्टफुलनेस एजुकेशन ट्रस्ट के मध्य विद्यार्थियों, शिक्षकों तथा कर्मचारियों के मानसिक, भावनात्मक एवं नैतिक विकास को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गया। हार्टफुलनेस एजुकेशन ट्रस्ट की ओर से इस समझौते पर ज़ोनल कोऑर्डिनेटर शालिनी मेहरोत्रा ने हस्ताक्षर किए साथ ही कर्नल सुधीर सिंह राठौर भी उपस्थित रहे।

इस समझौता ज्ञापन के अंतर्गत विश्वविद्यालय परिसर में हार्टफुलनेस रिलैक्सेशन, मेडिटेशन, जीवन कौशल विकास, नेतृत्व क्षमता संवर्धन तथा मूल्य आधारित शिक्षा से संबंधित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके साथ ही शिक्षकों एवं प्रशासनिक कर्मचारियों के लिए विशेष प्रशिक्षण सत्र भी संचालित किए जाएंगे। समझौते के तहत विश्वविद्यालय में हार्टफुलनेस कॉर्नर एवं मेडिटेशन प्रैक्टिस रूम की स्थापना की जाएगी, जिससे विद्यार्थियों को तनाव प्रबंधन, एकाग्रता वृद्धि एवं सकारात्मक सोच विकसित करने में सहायता मिलेगी। इससे विश्वविद्यालय का शैक्षणिक वातावरण और अधिक संतुलित, अनुशासित एवं सकारात्मक बनेगा।

इस अवसर पर कुलपति प्रो. अजय तनेजा ने कहा कि वर्तमान समय में उच्च शिक्षा के साथ साथ विद्यार्थियों का मानसिक एवं नैतिक रूप से सशक्त होना अत्यंत आवश्यक है। हार्टफुलनेस एजुकेशन ट्रस्ट के सहयोग से विद्यार्थी आत्मनियंत्रण, आत्मविश्वास एवं जीवन मूल्यों के साथ आगे बढ़ेंगे, जो उन्हें एक जिम्मेदार एवं जागरूक नागरिक बनने की दिशा में प्रेरित करेगा। समझौता ज्ञापन के दौरान नोडल अधिकारी डॉ. नीरज शुक्ला, कुलसचिव डॉ. महेश कुमार, प्रो. सौबान सईद एवं डॉ राजकुमार भी उपस्थित रहे।

About Nagarik Satta

Check Also

सौहार्द और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता: मुख्यमंत्री

दीपावली, छठ और देव दीपावली पर यूपी में हाई अलर्ट, छुट्टियां निरस्त लखनऊ। उत्तर प्रदेश …

शिवराज सिंह चौहान ने किसानों से की प्राकृतिक खेती अपनाने की अपील

यूपी की 374 ग्रामीण सड़कों के लिए 544.62 करोड़ मंजूर लखनऊ। केंद्रीय कृषि एवं किसान …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *