Breaking News

आखिर नाटकिय ढंग से एक साल बाद किम की पत्नी आई सामने, अफवाहों पर लगा विराम – राकेश पांडेय (सब- एडिटर)

उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन की पत्नी रि सोल जू बीते एक साल में पहली बार बुधवार को मीडिया के सामने दिखीं। वह अपने पति किम जोंग उन के साथ एक कंसर्ट में नजर आईं। उत्तर कोरिया की सत्ताधारी वर्कर्स पार्टी के अखबार रोदोंग सिनमुन ने किम जोंग उन और उनकी पत्नी की कुछ तस्वीरें प्रकाशित की हैं। यह कंसर्ट किम जोंग उनके दिवंगत पिता और देश के पूर्व शासक किम जोंग इल की जयंती पर आयोजित किया गया था। रि सोल जू अकसर अपने पति के साथ सार्वजनिक कार्यक्रमों में भी नजर आती रही हैं, लेकिन बीते साल जनवरी के बाद से वह नहीं दिखी थीं। अखबार के मुताबिक उन्होंने प्रेगनेंसी की अफवाहों को गलत करार दिया है और निंदा की है।
एक साल से रि सोल जू के नजर न आने को लेकर यह कयास लगाए जा रहे थे कि शायद वह प्रेगनेंट हैं या फिर स्वास्थ्य ठीक नहीं है। इस बीच दक्षिण कोरिया की एजेंसी नेशनल इंटेलिजेंस सर्विस ने मंगलवार को बताया था कि रि सोल जू बीते एक साल से इसलिए बाहर नहीं निकली हैं क्योंकि कोरोना का रिस्क था। वह पूरी तरह स्वस्थ हैं और अपने तीन बच्चों के साथ घर पर हैं। एजेंसी का कहना है कि रि सोल जू और किम जोंग उन के तीन बच्चे हैं। हालांकि किम जोंग उन के तीनों ही बच्चों के बारे में लोगों को ज्यादा जानकारी नहीं है। यही नहीं उनकी तस्वीरें भी नहीं देखी गई हैं।
उत्तर कोरिया ने अब तक कोरोना के मामलों की कोई पुष्टि नहीं की है। हालांकि दक्षिण कोरियाई एजेंसी का कहना है कि उत्तर कोरिया में कोरोना होने से इनकार नहीं किया जा सकता है। इसकी वजह यह है कि उत्तर कोरिया का चीन से करीबी संबंध है और पहली बार कोरोना संक्रमण चीन में ही सामने आया था।
उत्तर कोरिया की कैपिटल प्योंगयांग में आयोजित कंसर्ट में रि सोल जू और किम जोंग उन मुस्कुराते हुए नजर आए। तस्वीरों में कोई भी मास्क नहीं लगाए हुए था और न ही कोई कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए सोशल डिस्टेंसिंग करता दिखा। यही नहीं इस दौरान किम जोंग उन अपने दिवंगत पिता और दादा की समाधि पर भी गए और उन्हें श्रद्धांजलि दी। किम जोंग उन के पिता की जयंती को उत्तर कोरिया में काफी धूमधाम से मनाया जाता है।

About NSNews_Desk

Check Also

नोबेल पुरस्कृत मलाला को तालीबानी आतंकी ने दी धमकी – श्रीराम पांडेय (सब- एडिटर)

इस्लामाबाद नोबल पुरस्कार विजेता मलाला युसुफजई को तालिबान के आतंकवादी ने फिर जान से मारने …

धर्मगुरू दलाई लामा की पहचान मिटाने के लिए चीन पूरी ताकत झोंक दिया है – विजय शंकर दूबे (क्राइम-एडिटर)

चीन लगातार तिब्बत पर अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए हर वह हथकंडा अपना रहा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *