पंजाब के हलवारा एयरबेस जासूसी मामले में फंसे सुखकिरण सिंह सुक्खा पूरी तरह से कट्टरपंथी जत्थेबंदियों के संपर्क में था। पुलिस उससे लगातार पूछताछ कर है। हालांकि मामले की तह तक पहुंचने के लिए जगराओं पुलिस के अलावा एयरफोर्स एवं सुरक्षा एजेंसियां दिन-रात लगी हैं। इस मामले को सामने आए चार दिन हो चुके हैं, लेकिन अभी तक पुलिस ने एयरबेस जासूसी मामले में कोई खास जानकारी नहीं दी है। रविवार को एसएसपी चरणजीत सिंह सोहल ने कहा है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और इसकी पूरी परतें खुलने में अभी वक्त लग सकता है।
मामले में गिरफ्तार एयरबेस के डीजल मैकेनिक रामपाल, सुखकिरण सिंह सुक्खा, एवं हिमाचल प्रदेश के साबिर अली को रिमांड पर लेकर उनसे कई बिंदुओं पर पूछताछ की जा रही है। उनसे पूछताछ में जो कुछ भी सामने आया है उन पर पुलिस टीमें जांच कर रही है। जांच में जिला पुलिस के अलावा पंजाब पुलिस के उच्चधिकारी भी सक्रिय है। मामला एयरबेस की सुरक्षा से जुड़ा है। इसलिए अभी कुछ भी कहना सही नहीं है। एसएसपी ने बताया कि आराेपित से गहन पूछताछ जारी है।
हलवारा एयरबेस में जासूसी करने वाले रामपाल, सुखकिरण सिंह सुक्खा एवं साबिर अली को सोमवार को अदालत में पेश किया जाएगा। जगराओं पुलिस की ओर से लिया गया उनका तीन दिन का रिमांड पूरा हो रहा है। अदालत में पेश करके उनका और रिमांड मांगा जाएगा, क्योंकि पुलिस को इस मामले में अभी कई और बिंदुओं पर पूछताछ करनी है।
Check Also
आगरा में निर्माणाधीन 272 भवनों की गुणवत्ता में गंभीर अनियमितता
जिम्मेदार अधिकारियों के वेतन/पेंशन से वसूली का आदेश आगरा। आगरा शहर में भारत सरकार की …
विदेशी मुद्रा का भंडार भर रहा है यूपी का श्रम विभाग
इजरायल में काम करने से हर साल एक हजार करोड़ आ रहे यूपी में: अनिल …
NAGARIK SATTA