लखनऊ, 16 जून। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, गोमती नगर एक्सटेंशन कैम्पस के कैम्ब्रिज सेक्शन की छात्र टीम ने इण्टरनेशनल साइंस कम्पटीशन में दोहरा सम्मान ‘बेस्ट इन साउथ एशिया अवार्ड 2025’ एवं ‘सस्टेनबिलिटी अवार्ड-2025’ अर्जित कर विश्व पटल पर लखनऊ गौरव बढ़ाया है। सी.एम.एस. कैम्ब्रिज छात्र टीम को ‘बेस्ट इन साउथ एशिया अवार्ड’ उसकी सर्वश्रेष्ठ शोध परियोजना ‘मिट्टी से सतत ऊर्जा माइक्रोबियल ईंधन सेल द्वारा गोमती नदी के प्रदूषकों की जैव ऊर्जा क्षमता का मूल्यांकन’ हेतु प्रदान किया गया है, जबकि पर्यावरण से सम्बन्धित मुद्दों के व्यावहारिक समाधान, तथ्यपूर्ण विष्लेषण एवं गहन अनुसंधान प्रस्तुत करने हेतु ‘सस्टेनबिलिटी अवार्ड’ से नवाजा गया है।
अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर यह प्रतिष्ठित सम्मान अर्जित करने वाली सीएमएस कैम्ब्रिज छात्र टीम में शयान सिद्दीकी, आद्विक सक्सेना, नूरा इनायती, शरण्य वत्स एवं आरिनी शामिल हैं। खास बात यह है कि कैम्ब्रिज छात्र टीम को लगातार दूसरी बार इस प्रतिष्ठित सम्मान से नवाजा गया है। यह जानकारी सीएमएस के हेड, कम्युनिकेशन्स ऋषि खन्ना ने दी है। श्री खन्ना ने बताया कि प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल ने छात्रों के प्रोजेक्ट की भूरि भूरि प्रशंसा करते हुए कहा है कि सीएमएस छात्रों द्वारा प्रस्तुत शोध अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रासंगिक है।
NAGARIK SATTA