मनाली (हि.प्र.)। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून के अवसर पर उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के कर्मचारी नेता रूपेश कुमार के नेतृत्व में हिमांचल प्रदेश के मनाली शहर में वसीम सिद्दीकी, अधिवक्ता संजय यादव उच्च न्यायालय, अधिवक्ता योगेश यादव उच्च न्यायालय, अधिवक्ता ओम नारायण मिश्रा इत्यादि लोगों ने योगा अभ्यास कर लोगों को योग करने के लिए प्रेरित किया। इस योगाभ्यास के दौरान रूपेश कुमार ने अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि योग शब्द संस्कृत से लिया गया है जिसका अर्थ है जुड़ना या एकजुट होना है। रूपेश कुमार ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का विचार संयुक्त राष्ट्र महासभा के 69वें सत्र के उद्घाटन भाषण के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 27 सितंबर 2014 को प्रस्तावित किया गया था। 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के लिए चुना गया। योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं है, बल्कि यह जीवनशैली, आत्मिक अनुशासन का मार्ग है।
NAGARIK SATTA