Breaking News

‘विकसित भारत संकल्प’ के साथ आयोजित हुआ आसियान-भारत यूथ समिट

पणजी। चार दिवसीय आसियान-भारत युवा शिखर सम्मलेन का यहां 31 अगस्त को समापन हुआ। इंडिया फाउंडेशन एवं आसियान फाउंडेशन के सहयोग और गोवा सरकार के समर्थन से आयोजित इस पांचवें शिखर सम्मेलन का विषय “युवाओं को जोड़ना: हमारे भविष्य को आकार देना” था। विदेश राज्य मंत्री पबित्रा मार्गेरिटा ने समिट का उद्घाटन किया, जिसमें आसियान देशों के 100 से अधिक स्कॉलर्स और मीडियाकर्मी शामिल हुए। अपने संबोधन में मार्गेरिटा ने युवा नेताओं को आसियान समुदाय के विजन 2045 और एशियाई सदी में विकसित भारत के ‘संकल्प’ के लिए सहयोग को बढ़ावा देने में योगदान देने के लिए आमंत्रित किया।

उद्घाटन के बाद राज्य मंत्री ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा गोवा में आसियान-भारत युवा शिखर सम्मेलन के पांचवें संस्करण का उद्घाटन करते हुए मुझे अत्यंत प्रसन्नता हो रही है। सम्मेलन विदेश मंत्रालय, इंडिया फाउंडेशन और आसियान फाउंडेशन के सहयोग से आयोजित हुआ। आसियान सदस्य देशों, तिमोर-लेस्ते और भारत के 100 से अधिक युवा लीडर्स “युवाओं को जोड़ना: हमारे भविष्य को आकार देना” विषय पर विचार-विमर्श करेंगे। उन्हें विकसित भारत और आसियान समुदाय के दृष्टिकोण में योगदान देने के लिए आमंत्रित किया गया है।

आसियान के महासचिव डॉ. काओ किम होर्न ने उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय शांति, आपसी समझ और सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए भारत के साथ युवाओं के बीच घनिष्ठ सहयोग को बढ़ावा देने में आसियान की प्रतिबद्धता की पुष्टि की।
इस सम्मेलन का उद्देश्य युवाओं के बीच सहयोग और सहभागिता को बढ़ावा देना है, ताकि वे साझा चुनौतियों का सामूहिक रूप से सामना कर सकें और साथ ही नए अवसरों का लाभ उठा सकें। सम्मेलन युवा नेताओं और परिवर्तनकर्ताओं को एक सार्थक संवाद में शामिल होने, स्थायी नेटवर्क बनाने और एक सुदृढ़ एवं समृद्ध भविष्य के लिए संयुक्त रूप से एक दृष्टिकोण विकसित करने के लिए एक साथ लाता है।
(रिपोर्ट. शाश्वत तिवारी)

About Nagarik Satta

Check Also

सिंगापुर की तकनीक और यूपी का सामर्थ्य मिलकर लिखेंगे वैश्विक विकास की नई इबारत: योगी आदित्यनाथ

सिंगापुर बिजनेस फेडरेशन) के उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात, उद्योग, लॉजिस्टिक्स और डेटा …

100% एथेनॉल वाले ईंधन को सरकार की मंजूरी, अब E100 फ्यूल से चल सकेंगी खास कारें

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने 100 प्रतिशत तक एथेनॉल वाले ईंधन E100 के इस्तेमाल के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *