Breaking News

सुभारती विश्वविद्यालय को एजूकेशन टेक समिट में मिला उत्कृष्ट संस्थान का सम्मान

नई दिल्ली। स्वामी विवेकानन्द सुभारती विश्वविद्यालय को नई दिल्ली स्थित ताज पैलेस में आयोजित एजूकेशन टेक समिट में विज्ञान और प्रौद्योगिकी के केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ जितेन्द्र सिंह ने उत्कृष्ट संस्थान का सम्मान देकर सम्मानित किया। यह प्रतिष्ठित सम्मान विश्वविद्यालय के कुलपति मेजर जनरल डॉ जीके थपलियाल को राज्यमंत्री डॉ जितेन्द्र सिंह ने प्रदान कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर डॉ जितेन्द्र सिंह ने शिक्षा और तकनीकी क्षेत्र में सुभारती विश्वविद्यालय की उल्लेखनीय प्रगति और योगदान की प्रशंसा की। सुभारती विश्वविद्यालय ने शिक्षा के क्षेत्र में नवीनतम तकनीक उपयोग और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयास किया है, जिसे इस सम्मान से भी मान्यता मिली है।

कुलपति मेजर जनरल डॉ जीके थपलियाल ने आयोजकों को आभार व्यक्त किया। अपने सम्बोधन में उन्होंने कहा कि यह सम्मान सुभारती विश्वविद्यालय की शिक्षा में गुणवत्ता और तकनीकी नवाचार को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता का प्रमाण है। उन्होंने एजूकेशन टेक समिट में पैनल चर्चा में अपने विचार रखते हुए एआई की उपयोगिता पर प्रकाश डाला।

उन्होंने बताया कि सुभारती विश्वविद्यालय द्वारा नवाचार, तकनीक के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित किए जा रहे है। हाल ही में सुभारती इंजीनियरिंग कॉलेज के विद्यार्थियों ने नवाचार की मिसाल पेश करते हुए अत्याधुनिक इलेक्ट्रिक साइकिल का निर्माण किया है। यह प्रोजेक्ट छात्रों ने पर्यावरण संरक्षण के साथ ऐसी महिलाएं जो साइकिल व स्कूटी नहीं चलाना जानती है, उनकी समस्या को ध्यान में रखते हुए मोनोव्हील इलेक्ट्रिक साइकिल और रेंजर इलेक्ट्रिक साइकिल को विकसित किया है।

उन्होंने कहा कि तकनीक ने हमारे जीवन को सुगम बनाया है, लेकिन हमें पूर्ण रूप से तकनीक पर निर्भर नहीं होना चाहिए। अपने मस्तिष्क की रचनात्मकता को भी बनाए रखने की आवश्यकता है। उन्होंने सभी को अवगत कराया कि सुभारती विश्वविद्यालय शिक्षा, सेवा, संस्कार एवं राष्ट्रीयता के भाव से अपने विद्यार्थियों का ज्ञान वर्धन कर उन्हें राष्ट्रहित में योगदान देने हेतु प्रेरित कर रहा है।

About Nagarik Satta

Check Also

सिंगापुर की तकनीक और यूपी का सामर्थ्य मिलकर लिखेंगे वैश्विक विकास की नई इबारत: योगी आदित्यनाथ

सिंगापुर बिजनेस फेडरेशन) के उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात, उद्योग, लॉजिस्टिक्स और डेटा …

100% एथेनॉल वाले ईंधन को सरकार की मंजूरी, अब E100 फ्यूल से चल सकेंगी खास कारें

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने 100 प्रतिशत तक एथेनॉल वाले ईंधन E100 के इस्तेमाल के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *